नगरी/ सिहावा। नगरी तहसील के ग्राम घठुला में छ. ग. पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ग्राम इकाई घठुला, पांडरवाही द्वारा संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू व अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष गोवर्धन यादव ने किया एवं विशेष अतिथि के रुप में संघ के प्रदेश संरक्षक लीलाराम साहू, प्रदेश सह सचिव देवेन्द्र सेन, जिला अध्यक्ष अंगेश हिरवानी, जिला उपाध्यक्ष वेदराम साहू, संगठन प्रभारी घना राम साहू ,ठाकूर राम सावन,राम निहारा निषाद, गंगा राम बघेल, राजेश यादव,तहसील अध्यक्ष बृजलाल साहू, सदस्य वामदेव कौशल, अंजोर निषाद, शेषनारायण साहू, साहू समाज के तहसील अध्यक्ष पुनीत राम साहू, पटेल समाज से अमर सिंह पटेल, देवांगन समाज से विनय देवांगन, हुमित लिमजा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी,आलोक सिन्हा, सुरेश प्रजापति,साहू समाज के तहसील महा सचिव सुभाष साहू,साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू, वेददास मानिकपुरी, सत्यनारायण साहू , उत्तम साहू, जितेंद्र साहू ,राजू पटेल बलदेव यादव, हेमलाल सेन सहित आमंत्रित अतिथि गण उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया इसके पूर्व जोन स्तर के महिलाओं के द्वारा शोभायात्रा निकालकर पिछड़ा वर्ग के संगठन का एकता का संदेश दिया इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि की आसंदी पर ओम प्रकाश साहू ने अपने संबोधन में कहा पिछड़े वर्ग की हक की लड़ाई के लिए संगठन की बहुत आवश्यकता होती है।हमारे संगठन के उद्देश्य किसी समाज का अधिकार छीनने का नहीं बल्कि पिछड़ा वर्ग समाज के हक की लड़ाई के लिए है। इस कार्यक्रम में उपस्थित संघ के प्रदेश अध्यक्ष लीला राम साहू ने भी अपने उदबोधन में कहा कि तहसील नगरी अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है यहां पाँचवी अनुसूची लागु है इस क्षेत्र में हम लोग भी अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के साथ आदिकाल से निवास करते आ रहे हैं हमारी शासन से मांग है कि इस क्षेत्र में निवासरत अन्य परम्परागत वन निवासी पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी पांचवी अनुसूची में शामिल कर पेसा अधिनियम में समान अधिकार प्रदान करे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में संगठन को पुनः ग्राम स्तर से मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिए।कार्यक्रम के समापन के पश्चात उपस्थित सभी समाज प्रमुखों ने अपने अपने विचार रखे कि संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक ग्राम में ग्राम इकाई से गठन एवं अपने वर्ग के लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ग्राम घठुला एवं पांडरवाही के पिछड़ा वर्ग समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कोर कमेटी,,,, अद्यक्ष – गोवर्धन यादव , उपाध्यक्ष -बल्लू पटेल, वेदराम साहू, कोशदयक्ष हरीश यादव,, सचिव- चुनेश्वर साहू,, आयोजन कर्ता- छ ग पिछडा वर्ग कल्याण युवा पकोष्ठ अध्यक्ष कुबेर साहू,, उपाद्यक्ष सोमन साहू , सचिव पियूष कौशिक, सहसचिव लोकेश्वर साहू श्रीमती भुनेश्वरी साहू भगवती पटेल डिगेशवरी साहू चंद्रिका साहू किशोर कमलेश सेन आदि उपस्थित थे।
ग्राम घठुला में पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ का स्थापना दिवस मनाया गया
