जुम्बा, कठिन आसनों के साथ सीखी योग की बारीकियां


छुरा :- योग से जीवन व जगत से संबद्ध समस्त समस्याओं और विषमताओं पर नियंत्रण एवं विजय प्राप्त की जा सकती है। इसीलिए बच्चों को तनाव मुक्त बनाने, शारीरिक मानसिक विकास, स्मृतिवर्धन के लिए प्री एवं पोस्ट मैट्रिक आश्रम में नि:शुल्क योग एवं आरोग्य शिविर आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ जिलाध्यक्ष अर्जुन धनंजय सिन्हा, शंकर यदु, घनेन्द्र सिन्हा एवं श्रीमती शारदा सिन्हा ने पूरी दक्षता के साथ योगाभ्यास कराया। रायपुर से विशेष तौर पर आमंत्रित योग आनंदम संस्थान के प्रशिक्षित योगाचार्य और प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर एम.के. सिन्हा, सुश्री डाली सिन्हा और तोमेश्वर द्वारा बच्चों को बारिकी से योग विज्ञान सिखाया गया। योगाचार्यो द्वारा गीत के साथ सर्वांगीण सहज व्यायाम, स्काउटिंग के बीपी सिक्स, पीठ के बल, पेट के बल, खड़े होकर, बैठकर, वज्रासन में किए जाने वाले आसन कराया गया। संगीत के साथ जुम्बा ने शिविरार्थियों को खूब रोमांचित किया। योग के महत्वपूर्ण अंग प्राणायाम को बहुत ही सूक्ष्मता के साथ कराते हुए, उनकी सावधानियां एवं लाभ बताया गया। योगाचार्यो ने मंत्रों के साथ ध्यान, प्रणव और सूर्य नमस्कार सिखाया। विशेष आमंत्रित प्रशिक्षको द्वारा कठिन आसनों के हैरतअंगेज करतब ने सबको आकर्षित किया। बच्चों के लिए विशेष उपयोगी बुद्धिविकासक आसन एवं भ्रामरी प्राणायाम को नियमित तौर से करने के लिए प्रेरित किया। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए विशेष टिप्स भी दिए। आश्रम अधीक्षिका श्रीमती तुलेश्वरी कंवर ने मनोरंजक अंदाज में नि:शुल्क योगाभ्यास कराने एवं एरोबिक्स सिखाने के लिए सभी योग प्रशिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। भविष्य में भी शिविर आयोजित करने का निवेदन किया। शिविर में आश्रम अधीक्षिका श्रीमती तुलेश्वरी कंवर, नर्स सुश्री प्रियंका ध्रुव, श्रीमती खेमा दीवान, ओम बाई ध्रुव, नागेश्वरी निषाद, रूखमणी बाई यादव, पदमनी ध्रुव, चंद्रिका ध्रुव, लोमीन, यामिनी, निशा, गौरी, अन्नु, कुलेश्वरी, कामिनी, भुवनेश्वरी, राधिका, पूजा कंवर, संजू मरकाम, संजना नायक सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने आनंद के साथ योगाभ्यास का लाभ लिया।

एक योग मुद्रा में ,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *