सरकार के वादाखिलाफी से नाराज सहायक शिक्षक कर रहे उग्र आंदोलन,,,,मैनपुर के संचालक मंडल एवं संकुल अध्यक्षों ने संभाला मोर्चा

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

अमलीपदर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आहवान पर वेतन विसंगति दूर करने के मांग को लेकर प्रदेशभर के 109000 सहायक शिक्षकों का राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन जारी है!आंदोलन के 9 वें दिन सहायक शिक्षकों ने सरकार के सदबुद्धि के लिए हवन पूजन के साथ सदबुद्धि यज्ञ किया!तथा भजन कीर्तन कर अपनी मांगों की पूर्ति के लिए महाआरती भी किया!इस यज्ञ में गरियाबंद मैनपुर के सहायक शिक्षकों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया!ज्ञात हो कि गरियाबंद मैनपुर के सहायक शिक्षक गत 11 दिसम्बर से लगातार अपनी प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर करने को लेकर अनिश्चित कालीन आंदोलन में डटे हुए हैं!इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई-मैनपुर के ब्लॉक संचालक उमेश श्रीवास ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को बताया कि जब तक सरकार वेतन विसंगति की समस्या को दूर नही कर देती तब तक सभी मैनपुर विकासखंड के सभी सहायक शिक्षक राजधानी रायपुर के आंदोलन में डटे रहेगें!जिसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार है क्योंकि सत्ता में आने के पूर्व सरकार ने वादा किया था!और तीन महीने में निराकरण के लिए कमेटी भी गठित किया गया,लेकिन कोई हल नही निकला!यही कारण है कि सहायक शिक्षक हड़ताल पर है मैनपुर विकासखंड में संकुलवार तिथिवार प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन आंदोलन में जानें टोली बनाया गया है!जो बारी-बारी से पहुंचकर धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हो रहे हैं!जिसके नेतृत्व का दायित्व संकुल अध्यक्षों को दिया गया है!
अनिश्चित कालीन आंदोलन के संचालन में संचालक मंडल से उमेश श्रीवास,संतोष पटेल कुमेंद्र कश्यप, गणेश दूर्गा कोसिग नेताम,विष्णु साहू चंद्रकिशोर बघेल,संजय सिन्हा राजेश साहू,केशरी खरसैल रासबिहारी नागेश,नीलम नागेश महिला मोर्चा से जान्हवी मरकाम,जानकी यादव,सरोज सेन हेमलता साहू,चमेली तिरधारी सीमा दास,तोकेश्वरी पटेल,रेखा मरकाम,सहित समस्त संकुल अध्यक्षों ने मोर्चा संभाला है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *