मुख्यमंत्री को किसान कल्याण संघ ने घनश्याम यादव (पप्पू) के नेतृत्व में बरदाने की अव्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा

छुरा…… छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और दशकों से छत्तीसगढ़ धान की पैदावार में अग्रणी रहा है 17 दिसंबर को भूपेश सरकार अपने शासन का 3 वर्ष पूर्ण कर चुके है छत्तीसगढ़ के किसान प्रतिवर्ष मेहनत से धान उत्पादन करते हैं और जब फसल की कीमत पानी होती है तो मंडियों में वह लाइन लगाकर खड़ा रहता है टोकन का इंतजार करता है टोकन मिलने के बाद भी यहां किसानों की परेशानी कम नहीं होती है , मंडी कहता है कि हमारे पास बरदाने की उपलब्धता नहीं है, क्या सरकार बारदाना उपलब्ध कराने में असमर्थ है सरकार किसानों के ईमानदारी उनकी मेहनत को नजरअंदाज कर रही है छत्तीसगढ़ में शराब की फैक्ट्री हो सकती है तो क्या कारण है कि बारदाना बनाने के लिए फैक्ट्री नहीं हो सकती शराब से आपको राजस्व की प्राप्ति होती है इसलिए शायद आप शराब के लिए हर प्रकार से छूट दे कर के रखे हैं क्या किसानों के प्रति सरकार की जवाबदारी नहीं है , भूपेश जी किसान आपको अपना नेता मानते हैं और आप स्वयं को किसानों के मुख्यमंत्री कहते हैं क्या आपको किसानों की समस्याओं का ज्ञान नहीं है क्या आप बारदाना को लेकर छत्तीसगढ़ बनाम दिल्ली की राजनीति करने में किसानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार नहीं कर रहे है याद रहे यह वही किसान है जो आपको अपने मस्तक पर बिठा कर रखे हैं आपको इनके प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा , आपको बारदाना की व्यवस्था करनी होगी और भविष्य में भी किसानों को बरदाने की समस्या ना हो का भी प्रयास करना होगा एवं मंडी में किसानों के लिए उचित व्यवस्था व्यवस्था नहीं है टोकन लेने के लिए किसानों की लाइन लगती है और भीड़ में किसान कुचले जाते हैं, जान जोखिम में डालकर अपने परिश्रम की कीमत पाने के लिए मजबूर है यह वही किसान है जो आपकी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई यह आत्ममंथन का विषय है इस पर तत्काल संज्ञान ले
किसान कल्याण संघ के प्रदेश प्रमुख महासचिव खुमेश्वर यादव ने बताया कि किसान कल्याण संघ राष्ट्रीय संगठन है जो 25 राज्य में संचालित हैं और केंद्र सरकार के 3 काली कृषि कानून के विरोधी में संघर्षरत रहकर सरकार को बैकफुट लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ मैं एकमात्र संगठन है जो छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में गतिशील है तथा किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *