धमधा का कलश मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना

धमधा से प्रदीप ताम्रकार की रिपोर्ट

मन्दिर निर्माण के स्वप्न्न दृष्टा नरेंद्र बाबा,,

धमधा—– दुर्ग जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर बेमेतरा मार्ग पर है धरम धाम की नगरी धमधा । धमधा के गंडई चौक से 3 किलोमीटर पश्चिम अतरिया रोड पर स्थित है कलश मंदिर। लगातार 15 वर्षों से उक्त कलश मंदिर का निर्माण किया जा रहा है धमधा की इतिहास के लिए यह एक धरोहर माना जा सकता है कलश मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति भव्यता के साथ विराजित है इसके निर्माण का श्रेय नगर के नरेंद्र बाबा एवं उनके सहयोगियों को जाता है नरेंद्र बाबा बताते हैं कि कलश मंदिर बनाने का विचार मन में आया इसके लिए हमने धमधा रतनपुर डोंगरगढ़ देउरगांव गंडई आदि के साथ जहां भी मंदिरों से कलश मिलता हम उसे श्रद्धा पूर्वक धमधा लाकर निरंतर निर्माण करते रहे मंदिर में पीतल की गुंडी भी लगाया गया है वह आकर्षक बना हुआ है मंदिरों में जब ज्योति विसर्जन होता था तब उसके कलश को इकट्ठा किया जाता था एवं सुरक्षित धमधा लाकर कलश मंदिर का निर्माण किया गया है कलश मंदिर सब के सहयोग से भव्यता का रूप लेता ही जा रहा था वही 5 वर्ष पूर्व आए आंधी तूफान ने कहर बरपाते हुए मंदिर के एक तरफ बुरी तरह क्षति पहुंचा दिया नरेंद्र बाबा कहते हैं कि मंदिर की एक तरफ क्षति पहुंचने से बेहद परेशान हो गए थे लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी और उसे दुगुने उत्साह के साथ पुनर्निर्माण के लिए प्रयासरत है हनुमान जी की कृपा से हम इस मंदिर को भव्यता के साथ बनाने में सक्षम होंगे यह हमारी दृढ़ निश्चय है ईश्वर की कृपा से हम सफल होंगे दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं कलश मंदिर का निर्माण हो जाने के बाद यह धरम धाम की नगरी धमधा के लिए एक गौरवशाली आकर्षण का केंद्र बनेगा यह तय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *