✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
अमलीपदर:– मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत 20 दिसंबर को मेगा संकुल स्तरीय लेखन कौसल ,पठन कौशल ,हस्त पुस्तिका निर्माण, प्रयोजना कार्य एवं 10 मौखिक प्रेक्टिकल का प्रतियोगिता होना है जिसके लिए पूर्व माध्यमिक शाला कुर्लापारा में आज शाला स्तर पर लेखन कौशल पठन कौशल हस्त पुस्तिका निर्माण, 10 प्रेक्टिकल प्रदर्शन एवं प्रोजेक्ट कार्य प्रदर्शन आदि का प्रतियोगिता रखा गया। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने सहभागिता दी। चयनित प्रतिभागि मेंगा संकुल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मेगा संकुल से चयनित छात्र-छात्राएं विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। विकासखंड से चयनित प्रतिभागी जिला स्तर के प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। संस्था वरिष्ठ शिक्षक श्री चूड़ामणि सोनवानी ने बच्चों को अच्छे से तैयार करवाया है। प्रतियोगिता का निर्णायक प्राथमिक शाला के शिक्षक धन सिंह मरकाम स्वयंसेवी शिक्षिका श्रीमती दुर्गा धीवर एवं ग्राम के शिक्षित एवं जानकार युवा गौतम साहू रहे। संस्था प्रभारी नेमूराम राम नायक ने सभी विद्यार्थियों एवं निर्णायक का अभार व्यक्त किया।
