✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश
मैनपुर। भाजपा अजजा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण करने पहुंचे जहां किसानो ने धान खरीदी मे बारदाना की समस्या से उन्हे अवगत कराया किसानो के साथ बैठकर विभिन्न समस्याओ पर चर्चा किया। पश्चात भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को बताया कि कांग्रेस के तीन वर्ष के कार्यकाल मे किसान आमजनता बेहद परेशान हो गई है किसानो को धान बेचने मे बारदाना की समस्याओ से जूझना पड़ रहा है।
कांग्रेस ने चुनाव से पहले जितने भी वायदे किये थे उन वायदो को पूरा नही किया आज प्रदेश मे किसान परेशान है बेरोजगारो को रोजगार नही मिल पा रहा है बेरोजगारी भत्ता तक नही दिया जा रहा है। श्री मांझी ने आगे भी यह काहा कि कांग्रेस सरकार अपने वायदो से मुकर रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानो के साथ ही है और क्षेत्र के समस्याओ को लेकर आवाज बुलंद करते रहेंगे।
