पशुधन विकास विभाग और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

पाटन। पशु चिकित्सालय झीट के अंतर्गत ग्राम करसा में पशुधन विकाश विभाग और रिलायंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान से निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे पशुधन विकाश विभाग के (डिप्टी डायरेक्टर वेटेरिनरी साइंस) डाॅ एम. के. चावला के मार्गदर्शन से पशुओं का निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे डॉ आर कश्यप (VAS), श्रीमती रश्मि सोनी, श्री गजानंद कामडे, सुंदर लाल, हीरू पाटिल, सावित्री सोनी, तेजेश्वरी साहू, प्रीति भगत, तेजनाथ देवांगन और रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू , प्रोग्राम सपोर्ट डायमंन सिंह साथ ही ग्राम करसा के सरपंच देवेंद्र साहू, उपसरपंच रंजना तिवारी, पंच संतोष साहू व ग्रामवासी उपस्थित थे।
पशुओं में पशु संवर्धन, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरन, किन्नी पेशवा और अन्य बीमारियों का भी निशुल्क इलाज किया गया। जिसमे 69 पशुओं का उपचार व 175 औषधि वितरण किए गए।
पशुधन विभाग ने पशुओं के दूध बढ़ाने के विषय में बरसिम, नेपियर, मक्का आदि चारा खिलाने की अनुशंसा की गई साथ ही चरि चारा, कृषक संघोष्टि, केसीसी, कृत्रिम गर्भाधान की महत्व और समस्त विभागीय जानकारी एवम पशुओं को ठंडी से बचाव के बारे में बताया।
साथ ही मिथलेश साहू ने रिलायंस फाऊंडेशन द्वारा किसानो को संचार माध्यम से विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *