गरियाबंद जनता की बहुत पुरानी मांग हुई पूरी, सी सी सड़क निर्माण से जनता को मिलेगी सुविधा खोमन चन्द्राकर

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

छुरा:-नगर पंचायत छुरा के बहुप्रतिक्षित मांग बस स्टैंड से खेल मैदान व स्कूल आश्रम तक का रास्ता जो कि बारिस के दिनों में स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता,कटा फीटा व कीचड़ से भरा हुआ रहा है इस सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया, इसकी लागत 27 लाख 66000 रुपये है तथा सीसी रोड की लंबाई लगभग 185 मीटर की और 27 फ़ीट चौड़ाई की बननी है जिसमे रोड के दोनों ओर नाली निर्माण भी किया जाना है
बताना लाजमी होगा कि इसी रास्ते मे एसडीएम कार्यालय और छुरा नगर के लगभग सभी स्कूल जाने का एक सरल और छोटा रास्ता है जहाँ पर लगातार आवागमन बना रहता है अब सड़क का निर्माण होने से लोगो को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर नगर पंचायत छुरा के नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को बताया कि नगर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है हम सब नगर पंचायत परिवार मिलकर नगर का चहुमुखी विकास करने में लगे हुए है आज जिस सड़क का हम भूमिपूजन कर रहे है वह सड़क सबसे व्यस्तम मार्ग में गिना जाता है कच्ची सड़क व जगह जगह गड्ढे होने के कारण इस सड़क पर आये दिन दुर्घटना होते ही रहती है लेकिन अब कांक्रीट की पक्की सड़क का भूमिपूजन हो गया है और बहुत ही जल्द इसकी सुविधा यहा के लोगो को मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत सीएमओ सचित साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर,अशोक(मक्खू)दीक्षित सभापति थानसिंह निषाद,भोलेशंकर जायसवाल,पार्षद चित्ररेखा ध्रुव,मीना चंद्राकर,भारती सोनी,देवमती साहू,रजनी लहरे,हेमन्त कंसारी, लक्की मेमन ,चनमीत सिंह भाटिया उपस्तिथ थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *