वाणिज्य विषय में टाटा समूह कंपनियों पर प्रस्तुतीकरण एवं भारतीय लेखा मानक पर वैल्यू ऐडेड कोर्स का आरंभ

पाटन—-शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में एमकॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स , टाटा पावर , टाटा कंज्यूमर , टाटा केमिकल , टाटा कंसल्टेंसी के वित्तीय विवरणों पर वित्तीय अनुपातों का वाणिज्य विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण कराया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं इनके द्वारा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा के कार्य की संक्षेप में योगदान बताया गया एवं मुख्य अतिथि के रुप में पाटन क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा ने व्यावहारिक वाणिज्य शिक्षा पर प्रकाश डाला ।
विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गौरव शर्मा के द्वारा टाटा समूह के वित्तीय विश्लेषण पर जानकारी दी गई एवं भविष्य में भारतीय लेखा मानक पर वैल्यू ऐडेड कोर्स की शुरुआत करने की बात की गई कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभाग द्वारा वाणिज्य परिषद का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष- निधि यादव, उपाध्यक्ष- नेहा भाले, सचिव- पायल देवांगन , सह सचिव – दामिनी वर्मा को मनोनीत किया गया ।
कार्यक्रम में अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक श्री शैलेश मिश्रा वनस्पति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक श्री प्रवीण जैन ने व्यावहारिक वित्तीय शिक्षा पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन अर्चना वर्मा ने किया और कार्यक्रम में सहायता सहायक प्राध्यापक देवेश गजपाल एवं अंकित वर्मा ने किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *