उतई।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर ‘‘देशभक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण’’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन देश के 623 जिलों में कराया जा रहा है।
इसी तारतम्य में नेहरू युवा केंद्र, जिला – दुर्ग (छ.ग.) द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कार्यालय, नेहरू युवा केंद्र दुर्ग में दिनाँक 13 दिसंबर 2021 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर निर्णायक श्रीमती रजनी रजक (लोकगायिका एवं राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित), श्रीमती शशिकला साहसी जी (उच्च वर्ग शिक्षिका, शास. पूर्व माध्य. विद्यालय, पद्मनाभपुर, दुर्ग) एवं जीतेन्द्र सोनी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें बरखा सोनी (प्रथम), चंचल साहू (द्वितीय) एवं कीर्ति गुप्ता (तृतीय) स्थान पर रहीं। जिला स्तर पर प्रथम स्थान वाले प्रतिभागी को 5000 रू., द्वितीय स्थान वाले प्रतिभागी को 2000 रू. एवं तृतीय स्थान वाले प्रतिभागी को 1000 रू. की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का सुअवसर प्राप्त होगा। उपरोक्त समस्त जानकारी नितिन कुमार शर्मा, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग (छ.ग.) ने प्रदान की।
जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता संपन्न
