26 वर्षो से पंचायत में अपनी सेवा दे रहे सचिव संघ ने प्रेसवार्ता कर नियमितीकरण नही करने पर बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी

लोकेश्वर सिन्ह@ गरियाबंद .शासन की समस्त योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने वाले पंचायत सचिव संघ गरियाबंद जिला संगठन द्वारा आज गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित लोकनिर्माण विश्राम गृह में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया था। प्रेस वार्ता में सचिव संघ जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने बताया कि पंचायत सचिव 26 वर्षो से शासन की हर योजनाओं को जन तक पहुचाते आ है पिछले करोना काल मे भी संक्रमण से लड़ने में पंचायत सचिवों ने अपनी जान पर खेल कर लोगो का सेवा कर एक मिसाल कायम की है की कइयों सचिवों ने अपनी जान भी कुर्बान कर दी है वही सचिव संघ द्वारा अपने विभाग के कार्यो के अलावा अन्य 29 विभागों के 200 प्रकार के कार्यो को जमीनी स्तर तक पहुचाने में शासन प्रशासन की मदद करते है। लेकिन बड़ी ही विडम्बना की बात है कि पंचायत सचिवो को आज 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी नियमित कर्मचारी का दर्जा नही मिल सका है। जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू ने स्पस्ट शब्दो मे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनवरी 2021 में हड़ताल के दौरान 31 दिसम्बर 2021 तक प्रदेश के समस्त पंचायत सचिवों को नियमित कर्मचारी करने की घोषणा की गई थी। अब अगर दिसम्बर 2021 तक अगर सरकार द्वारा नियमितीकरण नही किया जाता है तो बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है इस अवसर पर सचिव संघ समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *