✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गोहरापदर:- जय जगन्नाथ बैडमिंटन क्लब गोहरापदर के द्वारा 11 एवं 12 दिसंबर को दो दिवसीय रात्रिकालीन बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें खोखसरा कालाहांडी उड़ीसा के राहुल एंड पार्टनर विजेता रहे,वही उपविजेता गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम और उनके पार्टनर सलीम कुरेशी पीडब्ल्यूडी स्थल सहायक गरियाबंद रहे ।प्रथम पुरुस्कार के तौर पर विजेता टीम को 5001 रुपए एवं शील्ड और उपविजेता टीम को ₹3001 एवं शील्ड से पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोवर्धन सिंह मांझी पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल गोहरापदर अध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी के हाथों विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने जयपटना, सीनापाली,चंदाहांडी उड़ीसा,दुर्ग पाटन,कुरूद, मैनपुर, देवभोग,धुरवागुड़ी,अमलीपदर,इंदागांव एवं गरियाबंद से 72 प्रतिभागी पहुंचे थे। उपविजेता रहे गरियाबंद थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने क्लब के सदस्यों राजेश दौरा, डीलेश्वर ,शर्मा चंद्रप्रकाश साहू, संजय मिश्रा, तशरीफ़ खान ,खुमेश साहू, भक्तचरण दौरा अरशद खान, प्रभात दौरा, पिंटू दौरा का आयोजन के लिए एवं मैदान बनाने के लिए धन्यवाद दिया साथ मे आने वाला समय में और भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी, एवं ओडिसा से आये प्रतिभागियों को भी धन्यवाद कहा और सभी का उत्साह वर्धन किया । साथ ही देवभोग थाना प्रभारी विकास बघेल ने भी कहा कि इस क्षेत्र में इतना अच्छा कार्यक्रम का आयोजन अविश्वसनीय है । समापन समारोह के मुख्य अतिथि मांझी जी ने अपने संबोधन में कहा की गोहरापदर में बैडमिंटन हेतु इंडोर स्टेडियम की को मांग रखी गई है उसे मूर्त रूप देने के लिए पूरा प्रयास रहेगा।अगले वर्ष का बैडमिंटन प्रतियोगिता उसी इंडोर ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम के अन्य विशिष्ट अतिथियो ने भी अपना आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की भगवान मित्तल 5000, गेंदलाल साहु 11000, दिनेश सिन्हा 5000 अनिल अग्रवाल 21000/- शिक्षक संघ गोहरापदर 5000 संचालन मो. फिरोज खान , राजेश दौरा, के द्वारा किया गया। आयोजन में मैत्री क्लब बैडमिंटन देवभोग के द्वारा भी आरम्भ से समापन तक विशेष सहयोग रहा।
फाइनल के बाद मैदान में एक अलग ही माहौल बना जब सभी दर्शक और खिलाड़ियों में सत्येन्द्र सिंह श्याम और विकास बघेल के साथ फोटो खिंचवाने होड़ मच गया।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में बाहर से आये खिलाड़ियों के लिए रुकने एवं भोजन की व्यवस्था रखीं गई थी।


