परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अन्तर्गत सीएमएसए परियोजना के द्वारा समूह के दीदियों महिला किसान को
लगातार रसायन के उपयोग के कारण फसलों की पैदावार में कमी के साथ साथ इन रसायनों का मानव जीवन पर भी बुरा असर पढ़ रहा है। जिनके कारण मानव को अनेक प्रकार की बीमारियों जैसे कैंसर, मधमेह, काम उम्र में ही बालों का पकना आदि अनेक बीमारियों की वजह रसायन युक्त खाने के कारण हो रही है । जिसके तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत समुदाय आधारित संवहनीय कृषि योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य रसायन का उपयोग ना करके जैविक दवाइयों, जैविक खाद आदि का उपयोग करने को बढ़ावा देना है । इसके तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. के. डहरिया सर के मार्गदर्शन में एवं बिहान स्टाफ बीपीएम श्री राकेश साहू, यंग प्रोफेशनल श्री पंकज कुटारे, क्षेत्रीय समन्वयक श्री दुर्गेश कुमार साहू एवं श्री प्रफुल्ल कुमार देवांगन, पीआरपी श्रीमती मीना साहू के सतत प्रयास एवं मार्गदर्शन में ग्राम मैनपुर के सक्रिय कृषि मित्र दूज बाई एवं पशुसखी सतवन्तिन दीदी के साथ मिलकर जैविक दवाई दुकान एवं ग्राम कोचबाय में सक्रिय कृषि मित्र ओमिन मानिकपुरी एवं पशुसखी भारती चन्दवंशी से मिलकर जैविक दवाई दुकान एवं टूल बैंक (कृषि उपकरण) का उद्घाटन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से डीईओ एम.एल पैंकरा सर एवं ग्राम पंचायत कोचबाय के सरपंच श्री नीलाम्बर सोम उन्नति कलस्टर संगठन एवं हरिओम ग्राम संगठन के अध्यक्ष तुलसी दीदी, सचिव कमलेश्वरी, कोषाध्यक्ष जितेश्वरी, पीआरपी मीना साहू आरबीके दीपिका ए डब्लू शारदा, मालती एफएल सीआरपी हर्षलता एवं ग्राम के दीदीयो ने उपस्थिति दिऐ जिस पर मुख्य अतिथि सरपंच महोदय ने जैविक खेती को बढावा देने के लिए कहा एवं सभी दीदीयो को समूह के माध्यम से आजीविका गतिविधि अपनाकर एक दूसरे की सहायता करते हुऐ आगे बढते रहने की सलाह दिया गया ।
