एक दिवसीय आंदोलन में मैनपुर के सहायक शिक्षकों ने भरी हुंकार…आंदोलन से मैनपुर ब्लॉक के स्कूलों में अध्यापन कार्य प्रभावित

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वादा खिलाफी से नाराज छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई-मैनपुर के समस्त सहायक शिक्षक संवर्ग 11 दिसम्बर से आंदोलन की राह पकड़ चुके हैं!ज्ञात हो कि छ.ग.सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई मैनपुर के संचालक मंडल एवं समस्त संकुल अध्यक्षों के नेतृत्व में वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर विकासखंड के समस्त सहायक शिक्षक संवर्ग ने अपनी प्रमुख मांग को लेकर ध्रुवागुडी़ में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की!
संचालक मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि भुपेश सरकार ने सत्ता में आने के पूर्व वादा किया था कि सत्ता में आते ही वेतन विसंगति दूर कर दिया जायेगा!लेकिन सरकार ने वादाखिलाफी किया!
इतना ही नही गत 4 सितम्बर को सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर तीन महीने के भीतर मांग पूरी कर करने का वादा किया था!लेकिन इस बार भी तीन महीने बीत जानें के बाद भी मांग पूरी नही हुई!इसलिए आगामी 13 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में एकजुटता से विधानसभा का घेराव करेंगे, इसके लिए मैनपुर विकासखंड के प्रत्येक संकुलों से एक गाड़ी ले जाने सर्वसम्मति से लिया गया है!उसके बावजूद भी सरकार मांग पूरी नही करती है!तो आगामी 14 दिसम्बर से पूर्ण तालेबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आंदोलन में जायेगें!
11 दिसम्बर के एक दिवसीय आंदोलन में संचालक मंडल से प्रमुखरुप से लोकेन्द्र अवस्थी जगन्नाथ सोनवानी,केशरी खरसैल,उमेश श्रीवास,कुमेन्द कश्यप, रासबिहारी नागेश गणेश दूर्गा,जान्हवी मरकाम नीलम नागेश,जगजीवन प्रधान सहित विकासखण्ड के समस्त संकुल अध्यक्ष एवं सहायक शिक्षक एल.बी संवर्ग उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *