जामगांव आर—- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के कांग्रेस जनों ने भारत माता के वीर सपूतों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया, इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कल शाम के वक्त आई उनके जाने की खबरों एवं तस्वीरों से देश का हर वो इंसान मर्माहत है, जिन्होंने उनके राष्ट्र समर्पण की कहानी सुनी थी, भारत के शौर्य पुरुष को राष्ट्र की कृतज्ञ श्रद्धांजलि सदियाँ भी याद रखेंगी उनके देशप्रेम बलिदान को अतुलनीय साहस पौरुष को, और आत्म अभिमान को सहृदय नमन उन वीरों को, जो छोड़ धरा को, जनरल बिपिन रावत जी उस विभूति पुरुष की तरह जाने जाएंगे, जिन्होंने भारत की सेनाओं को सशक्त करने, समन्वयित करने और देश की रक्षा के कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने को जीवन दे दिया। जनरल रावत ने जितना विशाल जीवन जिया वो हर सैन्यकर्मी के लिए एक प्रेरणा बनकर शाश्वत रहेगा, कश्मीर के उरी में कर्नल बिपिन रावत, सोपोर में रावत साहब और दिल्ली में जनरल रावत बने बिपिन रावत अब एक अनन्त यात्रा पर चले गए हैं। लेकिन ना रैंक गई, ना जनरल रावत का फौजी होना, कश्मीर के एक समारोह में उन्होंने कहा था- फौजी और उनकी रैंक कभी रिटायर नहीं होते, जनरल रावत हमेशा याद किए जाएंगे, उस शख्स की तरह जिसने पुलवामा के हमले के बाद पाकिस्तान को विध्वंस की भाषा में जवाब दिया, चीन को उसकी हरकतों में नाकाम किया, भारत की तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बैठाने के सैकड़ों सार्थक कदम उठाए, जनरल रावत का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, एक ऐसी कमी जो शायद ना पूरी हो सके।
