राष्ट्र के पहले चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत जी को शिवोम विद्यापीठ स्कूल परिवार एवम् छात्र-छात्राओ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए

पाटन— विद्यालय प्रांगण में सीडीएस बिपिन रावत जी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। बिरले ही होते हैं ऐसे व्यक्तित्व जो अपनी अमिट छाप छोड़ जाते हैं ,भारत देश सदा आपका ऋणी रहेगा। गौरव का पल हमारे विद्यालय को भी प्राप्त हुआ था ,जब आर्मी चीफ के पद पर कार्यरत होते हुए भी सीडीएस बिपिन रावत जी ने 2017 रिपब्लिक डे कैंप के दौरान हमारी एनसीसी कैडेट सार्जेंट विधि मिश्रा से स्वयं आकर बात की एवं अपना आशीष प्रदान किया। यह अविस्मरणीय पल आज भी हमें रोमांचित कर देता है।
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की बुधवार को एक हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। सीडीएस बिपिन रावत ने सेना को अपना लंबा समय दिया। इस दौरान उन्हें काफी सम्मान से भी नवाजा गया। तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना ने देश के जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं सशस्त्र बल के अन्य वीर कर्मियों को खो दिया। सीडीएस बिपिन रावत का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *