दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के कोलिहापुरी में दो दर्जन से अधिक बच्चे हुए फूड पाइजनिंग के शिकार

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलिहापुरी में शासकीय प्राथमिक शाला के 2 दर्जन से अधिक बच्चे शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली चिक्की खाने से फ़ूड पाइजनिंग के शिकार हो गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह स्कूल के छात्र -छात्राओं को चिक्की दिया गया जिसके बाद बच्चे फ़ूड पाइजनिग के शिकार हो गए। कुछ बच्चों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही गाँव मे अफरा-तफरी मच गई। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी गंभीर सिंह ठाकुर अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *