धमधा से प्रदीप ताम्रकर,,
धमधा –छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज धमधा इकाई द्वारा अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया पेंशनर समाज के अध्यक्ष भीषम सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों एवं पेंशनरों को 31% महंगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है केंद्र की तरह राज्य सरकार को भी 31 प्रतिशत भत्ता देने का प्रावधान है किंतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्तमान कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों को मात्र 17 परसेंट एवं पेंशनरों को मात्र 12% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है 31परसेंट महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 क नियम छह में थोपे गए मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की सहमति लेने की प्रक्रिया समाप्त किया जाए छठवें वेतनमान के अनुरूप 1 जनवरी 6 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनर को 1 जनवरी 6 से 31 अगस्त 8 तक 32 माह का एरियर भुगतान किया जाए सातवें वेतनमान के अनुरूप 1 जनवरी 16 के पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनरों को 1 जनवरी 16 से पुनरीक्षित पेंशन स्वीकृत प्रदान कर 1 जनवरी 16 से 31 मार्च 18 तक कुल 27 माह का एरियस दिया जाए राज्य के पेंशनरों को ₹1000 प्रति माह चिकित्सा भत्ता दिया जाए भीषम सिंह चंदेल ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर रहेंगे तहसीलदार राम कुमार सोनकर को ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर एनके शर्मा मोती सिंह चंदेल विष्णु प्रसाद ताम्रकार पवन कुमार देवांगन पति राम निर्मलकर कृपाराम सोनकर के साथ पेंशनर समाज के सदस्य उपस्थित थे
