पाण्डुका रेस्ट हाऊस में प्रदेश पत्रकार यूनियन की बैठक का हुआ आयोजन,कई मुद्दों को लेकर विस्तार से हुई चर्चा

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। प्रदेश पत्रकार यूनियन का बैठक रेस्ट हाऊस पाण्डुका में संपन्न हुआ।जिसमे तीन ब्लाक गरियाबंद,छुरा और फिंगेश्वर के पत्रकारों ने हिस्सा लिया।इस बैठक में पत्रकार सुरक्षा,संगठन मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुआ। प्रदेश पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत ने पत्रकार हित के साथ साथ आने वाले समय के लिए कार्ययोजना सभी पत्रकार बंधुओ के समक्ष पेश कर सबके विचार मांगे।जिस पर सभी ने एकमत होकर अपना अपना सहमति दिए।इस बैठक में प्रदेश पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत ,महासचिव हेमंत तिवारी,जिला सचिव छत्रपाल सिन्हा,परमेश्वर साहू,नागेश तिवारी कोर कमेटी सदस्य व सरंक्षक, परमेश्वर राजपूत छुरा ब्लाक अध्यक्ष, मेशनंदन पांडे, योगेश्वर,विक्की,रोशन साहू छुरा महासचिव भाटिया,इमरान,किरण साहू ब्लॉक अध्यक्ष फिंगेश्वर,चंद्रहास निषाद ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद,मनोज गोस्वामी,गजानंद कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *