अमलीपदर क्षेत्र ग्राम पंचायत सरईपानी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के द्वारा बीमा कैंप का आयोजन किया गया

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरई पानी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत बीमा कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं के बारे में अवगत करा कर इन बीमा योजनाओं का संपूर्ण जानकारी हितग्राहियों को दिया गया और सभी हितग्राहियों को इस बीमा से लाभ मिल सके इसके लिए उन्हें सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना का बीमा कराया गया ज्ञात हो कि यह कैंप ग्रामीण बैंक अमलीपदर एवं बिहान के संयुक्त प्रयास से किया गया है जिसमें हितग्राहियों को इन बीमा की जानकारी देने पर उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर के अपना अपना बीमा कराए इस कैंप में विशेष सहयोग स्वरूप ग्राम पंचायत के सरपंच मर्दन कपिल सचिव शिव कुमार भाटी उपसरपंच श्रीमती देव मती नागेश एवं पंच गणों नए विशेष सहयोग रहा एवं इस योजना को सफल बनाने हेतु जिसमें बिहान की बीसी सखी किरण यादव, खेमेश्वरी तिवारी के माध्यम से ऑनलाइन बीमा किया गया एवं सहयोगी के स्वरूप में बिहान क्लस्टर प्रभारी श्रीमती निधि साहू एवंFLCRP मंजू सिन्हा कृषि मित्र जसोदा यादव, पशु सखी वैशाखी यादव सक्रिय महिला निर्मला नेताम सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा जिसमें जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा कर हितग्राहियों को लाभ मिल सके इस प्रयास से यह कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *