पाटन। ग्राम पंचायत सेलूद में आज पंचायत भवन मे मितानिन दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायकाओ का श्री फल साड़ी एवं गुलाल लगाकर सम्मान किया गया l
इस मौके पर पूर्व सचिव महेंद्र कुमार साहू व प्रदीप कुमार चंद्राकर का विदाई (सम्मान) व नए सचिव का स्वागत सम्मान शाल श्रीफल से किया गया तथा ग्राम सेलूद की गौरव गोल्ड मेडलिस्ट रितु थामी का भी ग्राम पंचायत की ओर से सम्मान किया गया l इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमति खेमिन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि निस्वार्थ सेवा भाव से हर व्यक्ति की सेवा करना अपना कर्तव्य मानकर काम करने वाली मितानिन बहनों का सम्मान करना अपनी माँ की सेवा करने के बराबर है l रात दिन एक करके सबके स्वास्थ्य लाभ की चिंता करना अपना फर्ज मानकर काम करती है l स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई भी सेवा कार्य हो इनसे अछूता नही है l

कार्यक्रम में तिलोत्तमा मोदघरे ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका छोटे छोटे बच्चों का देखभाल करती है और गर्भवती माताओं एवं बच्चों को शासन की योजनावो का लाभ पहुंचाती है l बच्चे कुपोषित न हो इसके लिए सतत प्रयास करती है l सुधा अमृत ने कहा कि हम मितानिन बहने दिनरात बिना रुके बिना थके सेवा देते है कोरोना काल मे भी अपनी स्वास्थ्य की चिंता न करते हुए लोगो की सेवा करते रहे है l सुश्री रीतू थामी ने बताया कि कैसे उन्होंने नेपाल जाकर प्रतियोगिता में भाग लिया और देश के लिए दो गोल्ड मेडल जीतकर लाये l इस मुकाम को हासिल करने में अपने माता पिता के आशीर्वाद और अपने गुरुजनों का आभार माना l साथ ही कहा कि आगे भी देश के लिए खेलती रहूंगी l सुनीता सेन ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा भाव सेवा ही कर्म है और इसको निरंतर बनाये रखना है l इस अवसर पर मितानिनों का सम्मान हुआ श्रीमति सुधा अमृत, सुनीता वर्मा, दुकालहिंन जांगड़े, सुनीता कुर्रे, चितरेखा साहू, गोदावरी बंजारे, मिथिला वर्मा एम टी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति गायत्री बंछोर, पूर्णिमा बंछोर, सुरेखा ठाकुर, सरस्वती साहू, प्रेमलता बंजारे, श्रीमती तिलोत्तमा मोदघरे सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती मालती चक्रधारी, सुभद्रा मारकंडे, गौरी ठाकुर, अंजली जोशी गौरव सम्मान सुश्री रितु थामी गोल्ड मेडलिस्ट, सेवा सम्मान महेंद्र साहू, प्रदीप चंद्रकार सचिव और हुपेंद्र साहू सचिव ग्राम पंचायत सेलूद का भी सम्मान किया गया l कार्यक्रम का संचालन हुपेंद्र साहू और आभार प्रदर्शन मन्नू यदु ने किया l इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचगण रवि पटेल, सुभाष बंछोर, प्रणय टिकरिया, तामसेन साहू, त्रिवेणी कश्यप, राधा देवांगन, सुनीता सेन, कीरण सोनवानी, रोजगार सहायक रेणुका कुर्रे, हेमा देवांगन उपस्थित रहे l
