पैरी परियोजना अन्तर्गत चल रहे कार्य की ईओडब्लू में शिकायत… पैरी परियोजना नहर सीसी लाइनींग कार्य में घोर लापरवाही 13 बिंदुओं में लिखित शिकायत दर्ज… प्रधानमंत्री भारत सरकार को भी दिया गया शिकायत की प्रति… प्रीतम सिन्हा



लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। गरियाबन्द जिले के पैरी परियोजना जल संसाधन संभाग गरियाबंद के अंंतर्गत चल रहे 44.00 करोड़ रुपये की पैरी नहर परियोजना सीसी लाइनींग कार्य जिसमे पांडुका, राजिम और फिंगेश्वर अनुविभाग के कार्य में भारी भ्रष्टाचार विभाग द्वारा अपने चहेते ठेकेदार व अधिकारी द्वारा ये भ्रस्टाचार किया जा रहा हैं। जिसकी हाल ही में सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार आवेदक द्वारा ईओडब्ल्यू में 13 बिंदुओं पर शिकायत दर्ज किया गया है। पी.के. आनंद तत्कालीन कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद द्वारा ठेकेदार को लाभ पहुंचाने गुणवत्ताहीन और नियम विरुद्ध करा रहे कार्य, इसके पूर्व भी इसी कार्य के भ्रष्टाचार मामले में हो चुकी है कार्यवाही, वही आमजनों के निस्तार के लिए नियम कायदे बताने वाले कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद द्वारा अपने चहेते पेटी ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए कई तरह गुणवत्ता हीन करने संरक्षण दे रहे हैं।
वही अशोक कुमार मित्तल “अ” क्लास कोरबा छ.ग. ठेकेदार के नाम पर अनुबंध दिनांक 26/05/2020 को 18 माह के कार्य अवधि दिनांक 26/11/2021 तक पूर्ण करने के लिए जारी किया गया है। मगर कार्यपालन अभियंता द्वारा ठेकेदार से नियम विरुद्ध कार्य करा रहे हैं। नहर लाइलिंग में कई जगह में दरार आ गया हैं। और तो और कई जगहो में सीमेंट व गिट्टी से ढलाई का कार्य किया गया हैं वहां छोटे छोटे पौधे भी उग आए है। सबसे बड़ी बात नियमतः जो कार्य हो रहा हैं उसकी आमजनों के जानकारी के लिए बोर्ड भी लगवाना हैं कि ये कार्य कितने का हैं कौन ठेकेदार है कब कार्य चालू करना व कब कार्य खत्म करना हैं लेकिन ना ही विभाग इसपर ध्यान दिया ना ही संबंधित विभाग के अधिकारी जिससे स्पष्ट हो रहा है कि कार्यपालन अभियंता और ठेकेदार का साठगांठ के कारण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है। जबकि कराये जा रहे कार्य 44.00 करोड़ रुपये की लागत की है अब तक की भुगतान और कार्य की अगर तुलना की जाये तो स्पष्ट हो सकता है कि कार्य में घोर लापरवाही और ठेकेदार के साथ साठगांठ और कमीशन खोरी जारी है।
वही गरियाबंद जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कागज और प्रमाण कभी मरता नहीं अगर कोई अनैतिक और भष्टाचार किया है तो वो निश्चित रूप से कार्यवाही होगा और किसी के कहने से वो रुकेगा नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *