नेहरू युवा केन्द्र ने कातरो में मनाया संविधान दिवस

उतई: नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग एवं कर्मवीर युवा संगठन ने ग्राम कातरो के सामुदायिक भवन में संविधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान व्याख्यान एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संविधान के सम्बंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा, विशिष्ट अतिथि दुर्ग न्यायालय की अधिवक्ता राजेश्वरी साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश सोनी, एनवाईके दुर्ग के सलाहकार एवं मास्टर ट्रेनर जितेंद्र सोनी, एनवाईके दुर्ग के सलाहकर एवं शौर्य संगठन के मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज, शौर्य संगठन के सांस्कृतिक विभाग सहप्रभारी गायत्री निषाद जी उपस्थित रहे।
जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा ने बाबा साहेब अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि देते हुए युवाओं को सम्बोधित किया। कहा भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा एवं हस्तलिखित संविधान है। जिसे दुनियाभर के संविधानों के अध्ययन करने के बाद बनाया गया है। हमारे संविधान में बहुत सारी खूबियां है। कुछ खामियां भी, जिसे समय-समय पर दूर किया जाता रहा है। अपनी कमी को मानना और उसे दूर करना बहुत अच्छा गुण होता है।
कार्यक्रम में अधिवक्ता राजेश्वरी साहू ने संविधान एवं न्यायपालिका के विभिन्न पहलुओं के सम्बंध में जानकारी प्रदान की।
रमेश सोनी जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान ने हमें कई मूल अधिकार दिए है साथ ही संविधान में नागरिक कर्तव्यों का आभास कराने मूल कर्तव्यों की भी व्याख्या की गई है। लेकिन हर कोई सिर्फ अधिकार की बात करते है कर्तव्यों को ओर ध्यान ही नहीं देते। उन्होंने युवाओ से निवेदन करते हुए कहा कि आप पहले कर्तव्यों का निर्वहन करे आपको अधिकार स्वतः ही प्राप्त हो जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केवल देवांगन, शुभम सोनी, श्रीकांत साहू, ऋषि साहू, ऋषि देवांगन, मनीष साहू, देवेन्द्र साहू, युवराज साहू, नितेश साहू खेंशंकर साहू, रीतु कुंभकार, लक्ष्मी साहू, मनीषा साहू, सभी युवाओं का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *