पाटन। सेवा सहकारी समिति झीट में आज से धान खरीदी की शुरुआत की गई। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा ने पूजा अर्चना कर शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार किसानों के सच्ची हितैषी है। किसानों को आर्थिक रूप से सम्बल बनाने का काम राज्य सरकार कर रही है। इस दौरान समिति प्रबंधक सहित समिति के स्टाफ व धान बेचने आये किसान मौजूद रहे। पहले दिन 21 किसान से 800 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी।
झीठ में तराजू की पूजा कर धान खरीदी की शुरुवात जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा ने की
