विशाल जन जागरूकता रैली द्वारा कोविड टीकाकरण का संदेश

छुरा :- कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए शासन द्वारा अट्ठारह वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को कोविड टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। लोगों में टीकाकरण के प्रति अभी भी डर और भ्रम व्याप्त है। जिसे दूर कर अनिवार्य टीकाकरण लगवाने हेतु छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष व जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अर्जुन धनंजय सिन्हा, नवाचारी शिक्षक योगाचार्य शंकर यदु, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी संरक्षक सदस्य मनोज पटेल द्वारा गांव-गांव जाकर मुहिम चलाई जा रही है । इसी कड़ी में ग्राम लोहझर में जनपद सदस्य श्रीमती सुखबती टांडे, उपसरपंच दिलीप सूर्यवंशी, विद्या मंदिर संस्था अध्यक्ष भरत निषाद, पंच खम्हन ठाकुर के नेतृत्व में विद्या मंदिर प्रांगण से पूरे गांव में विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए अनिवार्य रूप से टीकाकरण लगवाने, सेनीटाइजर, मास्क का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। शिक्षक अशोक कुमार वर्मा, डाहरू कोसले, भोज पटेल, मनोज पटेल, शंकर यदु ने कोरोना काल और लॉकडाउन के भयावह दौर की याद साझा किए। उन्होंने कहा कि जब हम कोविड पॉजिटिव हुए थे तो मोबाइल खोलने के लिए डरते थे। हमने जीने की आस ही छोड़ दी थी। प्रतिदिन व्हाट्सएप और अखबारों में किसी न किसी अपनों की श्रद्धांजलि की खबर ने हिलाकर रख दिया था। हम चाहकर भी किसी की मदद नहीं कर पा रहे थे। अपनों से बात करना तो दूर, देख भी नहीं पाते थे। उनका हाल-चाल नहीं जान पाते थी। ऐसी विकट स्थिति का दोबारा सामना ना करना पड़े इसलिए सभी ग्रामवासी अपनी जिम्मेदारियों को समझे और पूरी निष्ठा से राष्ट्रहित में अनिवार्य रूप से टीकाकरण लगवाए। स्वास्थ्य कार्यकर्ता उषा राय, शिक्षकगण इतवारी राम जगत, अजय चक्रवर्ती, राधेश्याम साहू, मितानिनगण चमेली बाई, वेदबाई निषाद, टीकम बाई पटेल, दीपक बाई पटेल, शांताबाई मंडावी, लक्ष्मीबाई नेताम, भानुप्रताप ठाकुर, मिलाप राम साहू, अजेंद्र साहू, नेम साहू, केदार साहू, कल्याण ध्रुव सहित ग्राम के नौनिहाल भविष्य ने पूरी ऊर्जा के साथ विशाल जन जागरूकता रैली में भाग लिया। कोरोनाकाल मे स्वर्गवास हुए सभी आत्मीयजनों के ब्रम्हलीन आत्मा की शांति हेतु मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *