वार्ड दो स्मृति नगर में मचेगा चुनावी दंगल, निर्दलीय प्रत्याशी अंशु के साथ होगा कड़ा मुकाबला… स्मृति नगर में निर्दलियों का दबदबा

भिलाई। नगर निगम भिलाई में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। भिलाई के कुछ वार्ड ऐसे भी है जहां जमकर चुनावी दंगल होने वाला है। इस दंगल में भाजपा-कांग्रेस सहित निर्दलीय भी जमकर टक्कर देने के लिए मैदान ए जंग में उतर गए है। जबकि कांग्रेस की स्थिति यहां ऐसी है कि यहां अबतक किसी का नाम फाइनल नहीं हुई। लेकिन राजनीतिक सूत्रों की माने तो यहां से उत्कर्ष भट्टा का नाम फाइनल हो सकता है लेकिन यहां कांग्रेस से एक दो लोग और है जो दावेदारी कर रहे हैं। वहीं भाजपा से निहारिका मिश्रा दावेदारी कर रही है। बीजेपी से अबतक सिर्फ एक ही नाम सामने आया है। वहीं निर्दलियों में अंशु प्रसाद क्षेत्र में दमदारी से चुनावी मैदान में उतरे है। फिलहाल अबतक इनका कोई चुनावी सैबल नहीं है। लेकिन सूत्रों की माने तो वे लंबे समय से स्मृति नगर में काम करते रहे हैं। क्षेत्र वासियों से जुड़े है और युवाओं के प्रेरणाश्रोत माने जाते हैं। युवाओं में इनकी खासी पकड़ बताई जा रही है इसके साथ ही स्मृति नगर के घर-घर में इन्हे लोग नाम से चेहरे से जानते हैं। लोगों की हर समस्या में वे उनके साथ खड़े रहते है और लोग भी मूलभूत समस्याओं से लेकर हर छोटे बड़े काम के लिए इन्ही के पास जाते हैं। क्षेत्र में काफी पकड़ रखने वाले अंशु प्रसाद हमेशा से एक समाज सेवी के रूप में काम करते रहे है पर पहली बार वे स्मृतिनगर में कांग्रेस और भाजपा के दावेदारों को जमकर टक्कर देने के लिए मैदान में उतार गए है। क्षेत्रवासियों की माने तो अंशु प्रसाद दमदार दावेदार और वह कांग्रेसी और भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को तक नहीं दे सकते हैं उनके आगे दोनों पार्टी काफी भूमि साबित हो सकती है यही नहीं इस मैदान में क्षेत्र की कई नामचीन व्यक्ति जैसे राजीव चौबे, हरिओम, संतोष झा जैसे नाम भी सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *