- सेलूद में रहने वाली गरीब मजदूर परिवार के इस लड़की ने भारत का नाम ऊंचा किया, दो गोल्ड मेडल मिला
पाटन। कहते है किसी काम को करने के लिए मन मे ठान ले तो वे कभी असफल नही होते, ऐसा ही एक सफलता सेलूद में रहने वाले ऋतु थामी ने पाई है। उन्होंने संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन इंडिया व नेपाल फाउंडेशन के तत्वधान में इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन रंगशाला स्टेडियम पोखरा नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें छत्तीसगढ़ से चार खिलाड़ी ने प्रतिनिधित्व इंडिया का किया जिसमे ऋतु भी शामिल थी। उन्होंने कबड्डी व एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया। स्वर्ण पदक लेकर जब वे वापस सेलुद आई तो बजरंग चौक पर ग्रामीणों ने जोशीला स्वागत किया। अपने गाँव के नाम को अंतराष्ट्रीय स्तर में नाम करने वाली बेटी का आरती उतारकर स्वागत किया। ढोल नगाड़ा की थाप पर लोग झूमते रहे। भारत का झंडा लहराते हुवे ऋतु को ग्रामीणों ने पलको पर बिठाया। उन्होंने इस जीत का श्रेय अपनी माँ का सहयोग, बजरंग अखाड़ा दल,लोगों के आशीर्वाद एवं अपनी खुद का मेहनत को दिया।

गोल्ड मेडल जीतकर पहली बार अपने गृह ग्राम सेलूद पहुंचने पर बजरंग चौक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने गुलदस्ता भेंटकर एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया। मौके पर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य खिलेश मारकण्डेय, बल्लू राय, भागवत बंछोर,चंचल यादव,राकेश डब्बू साहू,रवि पटेल,कृष्णकांत टांक,उमेश साव,रजिया बहादुर,शम्भू बंछोर,गोपेश साहू,फूलकुमारी साव सहित बजरंग अखाड़ा दल के साथी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
