शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में इंडक्शन प्रोग्राम के चौथे दिन ‘सेल्फ-मोटिवेशन’ एवं सोशल इंजीनियरिंग पर व्याख्यान

रायपुर। शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में इस सत्र में प्रवेशित छात्रों के लिए चल रहे इंडक्शन प्रोग्राम में रिसोर्स पर्सन के तौर पर श्री अमितेष कुमार झा, सहा. प्रा. कंप्यूटर विज्ञान विभाग, गुरुघासीदास विश्वविद्यालय ने ‘सेल्फ-मोटिवेशन’ विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया | अपना अनुभव और ज्ञान साझा करते हुए उन्होंने बताया कि, मोटिवेशन हमारे चारों ओर पारिवारिक, सामाजिक, देशगत और वैश्विक स्तर पर विधमान हैं, अगर कमी किसी चीज़ की है तो वो सेल्फ मोटिवेशन की है, और बात मज़े की यह है कि, इसके कारक ख़ुद हम ही हैं, किन्तु हम ख़ुद को ही प्रेरित करने में असमर्थ हैं | हमें उपरोक्त प्रेरणास्रोतों को आत्मसात करने हेतु सेल्फ मोटिवेशन की ज़रूरत पड़ती है, जिसके लिए हमें लक्ष्य, आदतें, अभ्यास, लगन, निरंतरता आदि मुख्य घटकों की ओर ध्यान देनी चाहिए | अपने वक्तव्य में आगे उन्होंने कहा कि, सफलता पाने की कोई किताब या क्रिकेट की रूल बुक की तरह ऐसा कुछ नहीं है, इसके लिए आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उस क्षेत्र के सफल व्यक्तियों की जीवनी पढ़ें, उनका नजरिया, उनके तरीके सब जाने और आगे बढ़ते जाएँ, निश्चित तौर पर आप भी किसी के लिए प्रेरणा बनने का माद्दा रखेंगे | कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री संदीप तिवारी, चीफ रिपोर्टर, नयी दुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) ने शिरकत की | उन्होंने अपने व्याख्यान में सोशल इंजीनियरिंग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, हमको सिर्फ़ इंजिनियर नहीं बनाना है अपने युवा शक्ति को, बल्कि ऐसे इंजिनियर्स बनाने हैं, जो समाज के उत्थान में अहम भूमिका अदा कर सकें और सामजिक सरोकार उनकी प्राथमिकता हो, ये सुनिश्चित करें | इससे बेहतर, सभ्य, और विकसित समाज का निर्माण हो सके | आगे उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि, हमें अब व्यक्ति की नहीं बल्कि, व्यक्तिव की ज़रूरत है, वो भी ऐसे व्यक्तित्व जो दूसरे व्यक्ति के व्यक्तित्व को सकारात्मक व्यक्ति में परिवर्तित कर सके और देश को विश्वपटल पर सर्वोच्च स्थान पर स्थापित कर सकें | तत्पश्चात छात्रों के लिए क्विज का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान सौरभ पटेल, अथर्व चौबे, दीपांशु पटेल द्वितीय खुशी लाल, स्वप्निल तिवारी, आशुतोष झा ने प्राप्त किये | जिन्हें पृरस्कृत किया गया | डॉ. आर. एस. परिहार, प्राचार्य, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर ने छात्रों को सन्देश दिया कि, महाविद्यालय में उनका आचरण और शिष्टाचार सम्मानजनक और भद्र हो अग्गामी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और अपने व्यक्तित्व को निखारें | डॉ. विकास कुमार जैन, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष बेसिक साइंस ने आयोजक मंडल में शामिल सभी शिक्षकों और छात्रों के कार्यों के इस आयोजन में भागीदारी की सराहना की और क्विज के विजयी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *