दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर में मनाया संविधान दिवस

रोशन सिंह@उतई।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान शपथ एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. नीरजा रानी पाठक ने समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संविधान को न केवल पढ़ने अपितु अपने जीवन में ढालने की आवश्यकता समझाई। इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग विज्ञान महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र के प्राध्यापक एवं संविधान के विशेषज्ञ डॉ शकील हुसैन रहे। उन्होंने हमारे जीवन में संविधान की महत्ता विषय पर बोलते हुए संविधान के मूल्यों की चर्चा की। उन्होंने विभिन्न देशों के उदाहरणों द्वारा यह बताया कि संविधान भारत जैसे बहुल राष्ट्र में एक प्रकाशस्तंभ की तरह प्रतिष्ठित है जिसके आलोक में देश लोकतंत्र की खुशबू बिखेरता रहता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन. एस. इक्का ने मूल अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जनता को सतत जागरूक करने में एन.एस.एस.की भूमिका को रेखांकित किया। बी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा निषाद ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। मंदाकिनी ने संविधान के निर्माण की पृष्ठभूमि समझाया। बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा विनीता ने संविधान के महत्व को रेखांकित किया।जागेश्वर कुमार ने संविधान निर्माण के स्रोतों की चर्चा की तथा दुलेश्वरी ने मूल अधिकार बताए। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अम्बरीष त्रिपाठी ने किया तथा आभार ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग की तरफ से जागृति चंद्राकर ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ कल्याणी बघेल, मोमिता साहू, करीम खान, डॉ रेणु वर्मा, मुकेश आदि प्राध्यापकों सहित सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *