लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द
जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान पारुल माथुर के निर्देश पर जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक धुर्त अधिनियम की धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।
इसी कड़ी में जिले के थाना फिंगेश्वर से लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसे एक और सफलता मिली हैं। थाना प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक राजेश जगत को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बासीन में संतोष साहू पिता बालाराम साहू उम्र 42 वर्ष निवासी बासीन थाना फिंगेश्वर जिला गरियबन्द के द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है जिसकी सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया गया जिसके बाद रेड कार्यवाही कर आरोपी संतोष साहू के कब्जे से नगद रकम एक हजार पाँच सौ बीस रुपये एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक नग डॉट पेन को जप्त कर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक धुर्त अधिनियम की धारा 4 (क) के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया।
जिले के आला अफसरों से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यवाही से आम जनता में उत्साह देखा गया।
उक्त कार्यवाही में सउनि हुमन सिंह ध्रुव, प्रआर रंजीत साहू, राजकुमार साहू, आर० कृतेश प्रजापति, भूषण निषाद, रवि सोनवानी, यशवंत पटेल की सराहनीय भूमिका रही
अवैध जुआ सट्टा पर जिला पुलिस गरियाबंद ने फीर कसी नकेल सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेलाने वाला आरोपी गिरफ्तार अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध थाना फिंगेश्वर की बड़ी कार्यवाही 1520₹ नगदी रकम व सट्टा पट्टी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
