डुन्डेरा में शहरी गौठान का गृहमंत्री ने किया लोकार्पण, गौठान निर्माण से किसान व महिला समूहों का होगा विकास,आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़

रोशन सिंह@उतई।नगर पालिक निगम रिसाली के ग्राम डुन्डेरा में बने नरवा,गरवा,घुरवा बाड़ी योजना अंतर्गत शहरी आदर्श गौठान का लोकार्पण दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मंगलवार को किया। इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि डुन्डेरा का गौठान बहुत अच्छा और बड़ी एरिया में बना है।यहाँ रोजगार का साधन निर्माण किया जायेगा,जिसमे ग्राम की महिला समूहों को स्वरोजगार मिलेगी जिससे आर्थिक तरक्की की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।इस दौरान पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने गौठान में आगामी योजना की जानकारी देते हुए कहा की गौठान में रोजगार उपलब्ध कराने मछली पालन के लिए तालाब,वर्मी कम्पोस्ट खाद,गोबर खरीदी जैसे अन्य कार्य संचालित किया जायेगा।लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,प्रदेश सचिव अरुण सिंसोदिया,इरफान खान,पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे,पूर्व पार्षद संजू साहू,पोषण क्षत्री,जीनत साहू,अशोक साहू,लोमन सोनी,संजय साहू,रोहित धनकर,विजय साहू,लक्ष्मी साहू,छंगा साहू,तुलसी विश्वकर्मा,प्रदीप बंजारे,टोमन साहू,सत्यप्रकाश बंजारे,बीडी टंडन,बिसेलाल,तोरण साहू,सुखराम,सुरेन्द्र साहू,एवँ निगम के कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर,सहायक अभियंता आरके जैन,उप अभियन्ता अखिलेश गुप्ता,पप्पू निर्मलकर,दिनेश बंजारे,तरुण यादव,फनेश साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *