कालेज में युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन

छुरा …. गरियाबंद जिले के छुरा तहसील मुख्यालय  स्थित निजी कचना धुरूवा महाविद्यालय में मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीगढ़ शाषण के निर्देशन में  युवा उत्सव प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का  शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा विद्या की देवी सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नगर पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष दिनेश (रिंकू)सचदेव के आतिथ्य में व, नगर पंचायत प्रतिपक्ष के नेता व पार्षद हरीश यादव ने की, वहीं नगर पंचायत छुरा एल्डर  मेन सलीम मेमन,व कचना ध्रुवा महाविद्यालय के संचालक सदस्य तेजस्वी यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान थे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री रेवेंद दीक्षित के दिशानिर्देश न में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के जागरूक युवक – युवतियों  ,शिक्षक गण कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयसेवकों , प्राध्यापकों व छात्र- छात्राओं ने बड़ चड़ कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर ,शिक्षक प्रेमनारायण ध्रुव,जागेश्वर ध्रुव,खोलबाहरा निषाद,गिरवर निषाद,गुलाब सोरी,गौतम सिन्हा,संतराम कंवर सहित कचना धुरवा महाविद्यालय के प्राध्यापक आर आर कुर्रे, टी के निर्मलकर,पी के यादव,के आर साहू, व्ही के यादव, एस के साहू, एन यादव,आरती साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *