परमेश्वर कुमार साहू@धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पर लगने वाले वैट में एक प्रतिशत और डीजल पर दो प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है। उक्त निर्णय को भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने छत्तीसगढ़ के जनता के साथ बहुत ही भद्दा मजाक बताया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल का यह निर्णय ऊंट के मुहं में जीरा के समान है। अनीता ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भूपेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल में 5 से 7 रूपए तक की कटौती की बात कही थी, लेकिन बैठक में सिर्फ एक-दो प्रतिशत कम करना राज्य की जनता के साथ धोखा है। भूपेश सरकार ने प्रदेश में पेट्रोल के दाम मात्र 77 पैसे और डीजल के दाम में सिर्फ 1 रूपया 44 पैसे की वैट में कमी की है। अनीता ध्रुव ने कहा कि सरकार राजस्व दबाव की वजह से बड़ी कटौती की हिम्मत नहीं जुटा पाई है। जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और झारखंड में पेट्रोल की कीमतें यहां से कम हैं।
भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार ने की छत्तीसगढ़ जनता के साथ भद्दा मज़ाक-अनीता ध्रुव
