कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव में बच्चो एवं बुजुर्गों का किया गया सम्मान।


छुरा ब्लॉक के ग्राम बोईरगांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव नवयुवक मंडल व समस्त ग्राम वासी के सहयोग से धूम धाम से मनाया गया, सर्वप्रथम समस्त ग्रामवासियो के द्वारा ग्रामीण देवी देवताओं को बाजे गाजे के साथ निकालकर गांव की सुख शांति बनाए रखने के लिए गली भ्रमण करवाया गया एवं इसी के साथ ग्राम के यादव भाइयो के द्वारा राउत नृत्य किया गया। ग्रामीण देवी देवताओं के आंवला भाठा में आगमन के पश्चात समस्त ग्रामवासी के द्वारा देवी देवताओं की, आंवला महरानी की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात ग्राम के बुजुर्गों का नवयुवक मंडल के द्वारा श्री फल गुलदस्ता भेंट कर , गुलाल व बेच लगाकर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अवध राम साहू, गणेश राम ध्रुव सरपंच, उपसरपंच महेंद्र साहू, पंच ग्राम पंचायत पक्तिया आदि जनप्रतिनिधियों का आगमन हुआ तथा इन सभी अतिथियों को सम्मानित कर उदबोधन प्राप्त किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासियो को इस तरह के आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई । उदबोधन की कड़ी के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया एवं बच्चों के द्वारा रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम बोईरगाँव, पंक्तिया, कुरेकेरा,खड़मा, एवं आस पास के बच्चो के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया गया। इस कार्यक्रम में बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में नवयुवक मंडल से दानी राम साहू, महेंद्र दास मानिकपुरी, योगेश चक्रधारी, धर्मेंद्र, लक्ष्मण, यशपेन्द्र, देवराज व ग्राम प्रमुख कमलेश सेन, अभिमन्यु यादव का अच्छा सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *