रोशन सिंह@उतई। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकरण से न्यायाधीश श्रीमती अनिता दिनेश मिश्रा जी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, न्यायाधीश कु. आकांक्षा सक्सेना जी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं न्यायाधीश प्रशांत कुमार देवांगन जी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी उपस्थित रहे । न्यायमूर्ति अनिता दिनेश मिश्रा जी ने कहा कि भारत के हर नागरिक को विधि का ज्ञान होना चाहिए, संविधान से हमें समान अधिकार प्राप्त हैं एवं किसी भी प्रकरण की गंभीरता के साथ साथ अपराध और सजा भी बढ़ते जाते हैं । न्यायमूर्ति कु. आकांक्षा सक्सेना जी ने कहा कि कानून दो शब्द कर्तव्य और अधिकार से मिलकर बना है । हमारी हर चीज़ में विधि लागू होना, सूचना प्रौद्योगिकी नियम, साइबर सेल आदि विषय की जानकारी प्रदान की । न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार देवांगन जी ने पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत पीड़ित को जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली सहायता राशि के विषय में विस्तृत जानकारी दी । इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक जी.एल. चेलक, पूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत डुमरडीह योगेश्वर महिपाल, शाला प्रबंधन समिति सदस्य प्रदीप कुर्रे, शिक्षकगण सुरेखा मंडावी, ज्योति देवांगन, जागृति मारकंडे, ममता महलांगे, बाल केबिनेट के सदस्यगण कु. लाकेश्वरी, स्वाति चन्द्राकर, पायल पाटिल, रागिनी यादव, ढालेन्द्र नोर्के, कुणाल बंजारे, जागृति यादव, सत्यम चंदेल, मेघा बघेल, ज्योति, भूपेंद्र यादव, अंशकालीन सफाई कर्मी केवरा बाई आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक पोषण मारकंडे ने किया ।
डुमरडीह में विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर का आयोजन हुआ
