पाटन– देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ में जनजागरण अभियान पाटन विधानसभा में प्रथम दिवस ग्राम :- गुजरा से इस अभियान की शुरुवात हुई गुजरा से सांकेतिक जन जागरूकता रैली पंदर होते हुए नवागांव(देमार) में पहुँची जहाँ ग्राम के विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया । तद्पश्चात जनजागरण रैली नगर पंचायत पाटन के विभिन्न वॉर्डों में भर्मण कर दिन के कार्यक्रम का समापन किया गया।कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण,ग्रामवाशी व आमजनमानस इस जनजागरण अभियान में शामिल हुए ।
इस अभियान के माध्यम से केंद्र में बैठी मोदी सरकार के गलत नीतियों के दुष्परिणाम आज पूरे देश मे बढ़ती महंगाई से आमजनता परेशान और अपनों ठगा महसूस कर रहा है।
आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में बैठी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय व संकल्प लिया है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से:- गिरीश देवांगन जी(अध्यक्ष खनिज विभाग निगम),अश्वनी साहू जी(अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग),जवाहर वर्मा (अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक),निर्मल कोसरे(अध्यक्ष जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी),महेंद्र वर्मा ,राजेश ठाकुर ,रमन टिकरिया जी,हेमन्त देवांगन जी,सोहन बघेल जी सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सहित आमजनमानस भारी संख्या में उपस्थित रहे।
देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जनजागरण पद यात्रा
