उत्थान परियोजना के तहत सुपोषण जन जागरूकता के लिए विशेष पहल

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत संजीवनी संकुल जोबा एवं वसुंधरा संकुल संगठन मदनपुर के द्वारा गठित शीतला स्व सहायता समूह रावणडिग्गी, लक्ष्मी स्व सहायता समूह उर्तुली, तिरंगा ग्राम संगठन भौदी के द्वारा ग्राम के स्कूल में कुपोषण दूर करने के लिए पोषण वाटिका का निर्माण किया जा रहा है । कमार भुंजिया स्व सहायता समूह के द्वारा आंगनबाड़ी में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें गोद लेकर उनके सर्वांगीण विकास हेतु सुपोषण के लिए प्रेरित कर रहे हैं बिहान के समूह के विधियों द्वारा गांव में जन जागरूकता के माध्यम से हाथ धुलाई, स्वास्थ शिविर, शिक्षा ,गांव में टीकाकरण ,सुपोषण अभियान शासन के विभिन्न ने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण जन व समूह के दीदीयों को लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं रावणडिग्गी से राम कुमारी सोरी गांव के सक्रिय महिला।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्थान योजना के प्रभारी श्री राकेश साहू यंग प्रोफेशनल पंकज कुटारे क्षेत्रीय समन्वयक प्रफुल्ल देवांगन क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश साहू, पीआरपी ज्योति साहू, सोनकुवर, मीना साहू, चुमेश्वरी ध्रुव , उत्थान सखि – कलिका, शांति बाई सोरी रामकुमारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *