भैसामुडा में किया कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन……


छुरा – भैसामुडा में कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें अतिथि बतौर केसरी धु्व जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, तोकेशवरी माझी जनपद पंचायत छुरा, विशेष अतिथि बसंती कंवर सरपंच भैसामुडा, संतराम नेताम, थनेश्वर कंवर जनपद सदस्य छुरा , योगेश्वर यादव,मोहन कवर,भीखम ठाकुर ग्राम पटेल,फेकून साहू रहे । ग्राम वासियों द्वारा अतिथियों का बाजे गाजे के साथ फ़ूल मालाओं एवं रावत नाच के साथ स्वागत किया गया। श्रीमति केसरी धु्व ने अपने उदबोधन में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा हमारे संस्कृति और परंपरा की पहचान है । हमारे पूर्वज आदि काल से कार्तिक पूर्णिमा मनाते आ रहे हैं । जिसे हमें छोड़ना नहीं है । इससेे गांव में एकता और भाईचारे की भावना बनी रहती है। कार्यक्रम में लफदी का अखाड़ा दल का प्रदर्शन अच्छा रहा ।जिसे देखने आस पास के दर्शक भारी संख्या में ग्रामीणजन महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे ।
देव उठनी, तुलसी विवाह के अवसर पर ग्राम पंचायत चरौदा के कमारपारा में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी धु्व अध्यक्षता श्री मती शांति बाई नागेश जनपद सदस्य विशेष अतिथि लच्छन नेताम सरपंच चरौदा, सुन्दर ठाकुर सरपंच पटपरपाली , चेतन ठाकुर सरपंच बिरनी बाहरा सैजू जेकब , होमेश्वर ठाकुर गौठान समिति अध्यक्ष, ग्राम पटेल और ग्राम वासी महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे। श्रीमति धु्व ने कहा कि तुलसी विवाह के दिन से मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह का दौर शुरू हो जाता है। तुलसी का नाम पहले वृन्दा थी वृन्दा महासति थी अपने सतित्व के बल में भगवान् को पत्थर बना दिया था । वृन्दा के सति होने पर उनके राख से एक पौधा उत्पन्न हुआ जिसका विष्णु भगवान ने तुलसी नाम रखा । इसी दिन से हम देव उठनी, तुलसी विवाह त्यौहार मनाते आ रहे हैं। आभार प्रदर्शन होमेश्वर ठाकुर ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *