रिलायंस फाउंडेशन की पहल से उन्नत फसल प्राप्त करने में सक्षम हुआ महिला किसान और दिए बेटी की स्कूल फीस।

कांकेर। जिले के किसान को अपने खेती बाड़ी से उतनी आमदनी नही हो पाती , अन्य किसी प्रकार की खेती कर उस अपर्याप्त आमदनी की भरपाई के लिए अन्य फसल करने का भी लक्ष्य रखते है तथा कभी कभी इस मामले में घर की गृहिणी का सफल प्रयास रहता है ,तथा जब परिवार में किसी चीजों की जरूरत होती है तब सबसे सफल प्रयास गृहिणी का होता है ,ऐसे ही एक किसान पखांजूर छेत्र के ग्राम नवागोंडाहुर के निवासी हैं
श्रीमती कृष्णा मंडल ग्राम नवागोंडाहुर (इंद्रप्रस्थ ) पखान्जुर तहसील के अन्तर्गत निवासी है। उनके परिवार संयुक्त परिवार है जिनकी जरूरतों को पूरा करना सिर्फ कृषि पर ही निर्भर है उनके घर में 5 सदस्य है । जिनमे उनके पति जो कृषि कार्य में है , 1बेटा और उनके 2 बेटी शामिल है।
उन्होने 8 वीं तक की पड़ाई की है। उनके पास कुल 4 एकड़ की ज़मीन है। जिसमे बरसात के समय सिर्फ 3 एकड़ जमीन में धान की फसल लेते है और बाकी ज़मीन में एक छोटा सा तालाब है और बाकी जगह में सब्जी लगाते है । धान की फसल जितना फायदेमंद होना था उतना नहीं हुआ , फसल बदलते मौसम के कारण खराब होने लगा उन्हें व उनके पति को किसी भी प्रकार की तरकीब नही सूझ रही थी अब सामने परिवार की पूर्ति करनी है और दूसरी ओर बेटी के स्कूल की फीस भी देनी थी ,पूरा परिवार कृषि पे ही निर्भर था और ऐसे में फसल खराब होना , कही न कही दुख का सामना करना एवं बड़ी चुनौती का सामना पड़ सकता था।

श्रीमती कृष्णा मंडल ने पति को अपने बचे शेष ज़मीन में कुछ फसल करने की सुझाव दिया , क्युकि मौसम एक बड़ी समस्या थी अब इस मौसम में किस प्रकार की खेती की जाए ताकि फसल में कोई नुकसान न हो ।
श्रीमती कृष्णा मंडल जी करीबन 4 माह से रिलायंस फाऊंडेशन से जुड़े थे । उन्हे पता चला की उनके गावँ मे रिलायंस फाऊंडेशन के द्वारा 24 जून 2021 को एक कृषी से संबंधित न्यूट्रिशन गार्डन किचन मैनेजमेंट प्रोग्राम रखा गया है। उन्होने उस प्रोग्राम में भाग लिया। जिसमे उन्होने विशेषज्ञ से बात की और अपने फसल मे आने वाले समस्या को लेकर चर्चा की।
कृष्णा जी ने अपने फसल के बारे मे चर्चा करते हुए कहा की हमारे ज़मीन में बदलते मौसम में या हर मौसम में किस प्रकार की सब्जी लगा सकते है । श्रीमान थानेंद्र कोमा जो कृषी विशेषज्ञ है। उन्होने बताया की किसी प्रकार का मौसम हो आप अपने खेत में भिंडी ,करेला ,बैंगन आदि फसल लगा सकते है । जिससे आपको अच्छी फसल मिल सकती है और आपकी जमीन में कोई अन्य प्रकार के नुकसान भी नहीं होंगे । इसके अलावा कृष्णा जी ने आपने ज़मीन के बारे मे और भी जानकारी ली। उन्होने अपने खेत में बैंगन की फसल उगाई। जिससे 2 माह में ही फसल दिखने लगे ।
कृष्णा जी ने अपने पति के साथ मिलकर लगभाग 20 डिसमील मे बैंगन की फसल ली, जिसमे उनका 10 हजार खर्चा हूई। कुल 830 किलोग्राम के आस पास उत्पादन हुआ तथा उन्होने बाजार के अनुसार 30 रूपए प्रति किलो के दर में बेचा और 25000 रूपए प्राप्त किये । जिसमे उनका कुल लाभ 15000 रूपए हुआ। उन्होंने अपनी बेटी की स्कूल फीस दी और अपने परिवार के आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया । , साथ ही साथ रिलायंस फाउंडेशन को धन्यवाद किया ।

कृष्णा ने बताया की सभी किसान को रिलायंस फाऊंडेशन मे जुड़ना चाहिये और उनके टोल फ़्री नंबर 1800 419 8800 मे फोन कर खेती पशुपालन से सम्बंधित सभी परेशानियो की जानकारी लेनी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *