रायपुर। जिले के ग्राम खिलोरा में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा मातृ दिवस , कौमी एकता सप्ताह , पर्यावरण चेतना सप्ताह के उपलक्ष्य में एक सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत NSS लक्ष्य गीत एवम राजकीय गीत गाकर किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 33 स्वयंसेवको की भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय-खिलोरा एवम शासकीय प्राथमिक विद्यालय-खिलोरा प्रांगण में प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमे चित्रकला , कविता , गीत , भाषण शामिल था। जिसमे शाला के विद्यार्थियों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया । जिसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

इसके अलावा स्वयंसेवको द्वारा ग्राम खिलोरा के चौराहे पर पर्यावरण जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया । जिसमें स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत तथा पर्यावरण बचाव का संदेश दिया गया ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम NSS शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत साहू के नेतृत्व एवं ग्राम पंचायत खिलोरा के सरपंच श्रीमति चित्ररेखा साहू और माध्यमिक विद्यालय खिलोरा के प्रधानपाठक तथा शिक्षकगण के सहयोग से संपन्न हुआ।
