✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
देवभोग:-राज्य सरकार ने किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए नवीन धान खरीदी केंद्रों की अनुमति जारी की है। राज्य सरकार द्वारा कुल 67 नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की लिस्ट जारी की है जिसमे गरियाबंद जिले के भी 3 नवीन केंद्र शामिल है। जिले के देवभोग विकासखंड के चिचिया में नए धान खरीदी केंद्र के लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान किया है।चिचिया में धान खरीदी केंद्र खोले जाने से किसानों को नजदीकी केंद्र में धान बेचने के लिए सुविधा होगी।साथ ही इस केंद्र में कुल 4 पंचायत चिचिया, डूमरपीठा,बरबहाली, नवागांव,के किसान लाभान्वित होंगे,जिसका लाभ 4 पंचायत के लगभग 813 किसानों को होगा।नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने की समाचार मिलते ही चिचिया,डूमरपीठा,बरबहाली, नवागांव,के किसानों में उत्साह और हर्ष का माहौल व्याप्त हैं।
चिचिया सरपंच व जिला कांग्रेस महामंत्री ने जताया आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव का आभार*:-चिचिया सरपंच व जिला कांग्रेस महामंत्री राजकुमार प्रधान में नए धान खरीदी केंद्र चिचिया में खोले जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल,एवं खाद्य व प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के प्रति अंचल के किसानों की और से आभार व्यक्त किया है।उन्होंने चिचिया में धान खरीदी केंद्र खुलवाने का पूरा श्रेय खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के करीबी व आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू को दिया हैं। श्री प्रधान ने प्रेस वार्तालाप पर news24 कैरेट संवाददाता को बताया कि चिचिया में गत वर्ष भी धान खरीदी केंद्र खुलवाने के लिए प्रयास किया गया किन्तु किसी कारणवश केंद्र नहीं हो पाया। प्रधान ने आगे कहा कि धान खरीदी केंद्र खुलने से 4 पंचायत के किसानों को विभिन्न प्रकार के सुविधाए मिल पाएगा,साथ ही पूर्व में तेतलखुंटी मंडी जाने में किसानों को ज्यादा दूरी का सामना करना पड़ता था वो अब कम हो जाएगा।
