✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद :- नवम्बर माह में उपभोक्ताओं को सहकारी उचित मुल्य के दुकान से राशन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सहकारी समिति अपने पांच सुत्री मांगों को लेकर 8नवम्बर 2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
इस कारण समस्त कार्यलाय पी डी एस अनिश्चितकालीन तक बंद रहेगा।
समय पर राशन नहीं मिलने से लोगों को राशन की समस्यायों से होकर गुजरना पड़ रहा है। अधिक जानकारी के लिए
ग्राम पंचायत सेन्दमुड़ा उचित मुल्य दुकान के सेल्समैन लोकेश नायक से हमने सम्पर्क किया तो, उनके द्वारा हड़ताल जब तक समापन नहीं हो जाती तब तक राशन नही मिलने की बात कहीं गई ।।
