जल संरक्षण को बढ़ावा देने मोहलाई में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

रोशन सिंह@उतई ।शौर्य युवा संगठन की मोहलाई शाखा व ज्ञानोदय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति मोहलाई के युवाओं द्वारा ग्राम के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। ज्ञानोदय समिति की अध्यक्षा चंचल साहू ने बताया कि ग्राम के वरिष्ठ एवं युवा साथियों के सहयोग से हरेली के दिन से विशेष अभियान चलाकर ग्राम के नर्सरी, स्कूल मैदान एवं अन्य स्थलों पर पौधरोपण किया जा रहा है। चंचल साहू ने बताया कि ग्राम मोहलाई में गर्मी के पहले से ही पेयजल की समस्या होने लगती है। इस समस्या से निजात पाने ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के मार्गदर्शन में कैच द रेन अभियान की भी शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत गांव में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने, जल संचयन के उपायों को अपनाने चरणबद्ध तरीके से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
शौर्य युवा संगठन के सचिव आदित्य भारद्वाज ने बताया कि ग्राम में पुस्तकालय की स्थापना करके लोगों को पुस्तक की आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है एवं जरूरतमंद युवाओं को निःशुल्क पुस्तक प्रदान करके उन्हें सहयोग कर रहे हैं। साथ ही मोहलाई के युवाओं के साथ मिलकर अन्य सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानोदय समिति के संरक्षक सियाराम साहू, बबली साहू, शौर्य संगठन के सचिव आदित्य भारद्वाज, नेहरू युवा केन्द्र के एनवाईवी यादवेंद्र साहू, भिषेक सेन, अमन साहू, आकाश साहू, आँचल साहू, धर्मेंद्र यादव, हेमा साहू, पूनम साहू, राशि साहू, खुशी, हिमांशी, जसबील, वेदांक सेन, निशा सेन एवं अन्य ग्रामीण युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *