छत्तीसगढ़ में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल,5 से 6 रुपए की कटौती का प्रस्ताव तैयार, 22 नवंबर को कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ और सस्ते हो सकते हैं। वाणिज्यिक कर विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। बताया जा रहा है, पेट्रोल – डीजल पर पांच से छह रुपए तक की कटौती हो सकती है। इसका फैसला 22 नवंबर को होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में होना है।

वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को बताया, उनके विभाग ने कटौती का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। फैसला मुख्यमंत्री को लेना है। 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है। इसी में विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा कर कुछ फैसला होगा। बताया जा रहा है, केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद राज्य सरकार दबाव में है।

उसे राजस्व संसाधन की भी चिंता है वहीं घरेलू राजनीति में मतदाताओं को साधे रखने के लिए पेट्रोल-डीजल को सस्ता बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी भी दिखानी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कटौती के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम सभी पड़ोसी राज्यों से कम होंगे। इसके लिए सभी राज्यों की दरों का अध्ययन भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *