व्यवसाई के घर मे घुस कर हमला करने वाले दो आरोपी पकड़ने पुलिस को मिली कामयाबी

छुरा* छुरा में बीती रात व्यापारी के घर मे घुसकर हमला करने वाले दोनो आरोपियो को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनो आरोपी पंडरीपानी के निवासी है। दोनो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने एक को रात में ही ओर दूसरे को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है।

प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि पंडरीपानी निवासी राजेश रात्रे और सोनू निषाद ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनो फरार हो गए थे। छुरा पुलिस, स्पेशल टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद से आरोपियो को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

एसपी ने बताया कि आपसी लेनदेन की वजह से घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियो द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के मुताबिक प्रहलाद पटेल और राजेश रात्रे के बीच कुछ महीनों से पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा है। राजेश ने महीनेभर पहले घटना को अंजाम देने की प्लानिंग की थी। जिसे उसने अपने दोस्त गणेश उर्फ सोनू निषाद के साथ मिलकर बीती रात अंजाम देने की नाकाम कोशिश की। आरोपियों ने महिला को घर मे अकेला जानकर उसकी गर्दन पर चाकू टिकाकर रकम लूटने की प्लानिंग की थी। मगर उनकी प्लानिंग उलटी पड़ गयी। क्योकिं घर पर महिला का पति और जवान बेटा भी मौजूद था। जैसे हो आरोपियों ने महिला की गर्दन पर चाकू टिकाया तो आवाज सुनकर घर के अंदर से महिला का जवान बेटा और पति बाहर आ गए। बाप बेटे को अचानक अपने सामने देखकर आरोपी घबरा गए और हमला कर फरार हो गए।

आरोपियों ने प्रहलाद पटेल पर लोहे की रॉड और उसकी पत्नी काजल और बेटे आशीष पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तीनों को इलाज के लिए छुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी पारुल माथुर खुद घटनास्थल पहुंची।

जांच की कमान खुद एसपी पारुल माथुर ने संभाली। आसपास के लोगो से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्पेशल टीम बनाई, इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड की मदद ली, छुरा पुलिस को भी जांच में लगाया गया। देर रात तक सफलता भी मिल गयी। तबतक एसपी छुरा में ही डटी रहीं। फिलहाल पुलिस दोनो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *