पाटन। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री ग्राम देऊरझाल(पतोरा) निवासी दिलीप कुर्रे को आज भाजपा की प्रथमिक सदस्य से निष्कासित किया गया।
भाजपा संयुक्त मंडल द्वारा दिलीप कुर्रे को निष्काषित किये जाने का कारण बतलाते हुए कहा गया कि उनके द्वारा शोसल मीडिया में लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी किया जा रहा था। शोसल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप हमर गांव पतोरा एवं सबका साथ गाँव का विकास ग्रुप में सांसद के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी किये जाने का आरोप है। भाजपा संगठन द्वारा आज उनके निष्कान की सूचना भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार तमेर को दिया गया।



