पाटन। रिलायन्स फाउंडेशन द्वारा विकासखण्ड पाटन के ग्राम करसा में 18 नवम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10.30 बजे से किया गया है। शिविर में शासकीय विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
इसी तरह ग्राम सेलूद में भी रिलायंस फाऊडेशन एवं जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति सेलुद व स्वास्थ्य विभाग पाटन के संयुक्त तत्वाधान में 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को सुबह 10-30 बजे से उप स्वास्थ्य केन्द्र सेलुद में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।जिसमें लाभार्थी मरिजो को सरकारी विशेषज्ञ डाँक्टरो द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ दवाई भी दिया जायेगा। साथ ही जन्मभूमि कर्मचारी सेवा समिति सेलुद द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र सेलुद में मरीजो के सुविधा के लिए व्हीलचेयर व स्ट्रेचर दिया जायेगा । आयोजकों द्वारा अंचल के लोगो से अधिक से अधिक संख्या में आकर इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने का अपील किया है।
