धमधा से प्रदीप ताम्रकार
धमधा। बुधवार की सुबह 7:00 बजे हीरेतरा अछोली चौक स्थित शिव मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने जिगर के टुकड़े एक बच्ची को मंदिर में छोड़कर चला गया ज्ञात हो कि उक्त व्यक्ति ने बच्ची को मंदिर में छोड़ते समय भगवान शिव के ऊपर नारियल फूल वगैरह चढ़ाकर पूजा-अर्चना भी की है उक्त शिव मंदिर की देखरेख समाजसेवी रूंगू राम ठाकुर करते हैं वहां प्रत्येक नवरात्रि को ज्योत प्रज्वलित किया जाता है एएसआई जगदीश मंडावी ने बताया कि बच्ची 3 दिन की लग रही है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर महिला चाइल्ड सेंटर भेज दिया गया है यहां लोगों की मानवता देखने को मिली की फूल सी बच्ची को कई लोग अपनाने तैयार थे लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण इसे महिला चाइल्ड सेंटर दुर्ग भेज दिया गया है

