उतई—-आरोग्यवेदा अस्पताल उतई द्वारा 18 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा के अवसर पर आरोग्यवेदा प्रांगण उतई (वार्ड क्र.04) में नस व हड्डी रोग प्रशिक्षण व चिकित्सा शिविर एवं योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ,योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभागी की आयु 12-18 पुरुष व महिला ,एवं दूसरी आयु सीमा समस्त 30 से उपर महिला व 35 + पुरुष प्रतिभागी के लिए निर्धारित की गई है।प्रथम पुरस्कार 1001 रुपया व प्रशस्ति पत्र ,द्वितीय पुरस्कार 501 व प्रशस्ति पत्र है।
कार्यक्रम 11:30से आयोजित होगी ।
साथ ही स्वास्थ्य शिविर मुख्यत नस व हड्डी संबंधित रोगो के लिए है जिसका आम जनता स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं
कार्यक्रम में उतई नगर अध्यक्ष श्री डीकेन्द्र हिरवानी मुख्य अतिथि व श्री अनिल चंद्राकर अध्यक्ष योग शिक्षक महासंघ छ.ग., श्री उमेश कुमार साहू सचिव स्टार स्पोर्टस उतई, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दीपक विश्वकर्मा करेंगे व कार्यक्रम का आयोजन डाँ.प्रेमलाल पटेल संचालक आरोग्यवेदा के द्वारा किया जा रहा है।
